भाजपा अर्की मंडल की बैठक 8 अगस्त को भूमती में, संगठन मजबूती पर होगा मंथन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की बैठक 8 अगस्त को भूमती में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला सोलन के प्रभारी राजपाल सिंह, सह प्रभारी संदीपनी भारद्वाज तथा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


भाजपा अर्की मंडल की अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर रणनीति तैयार करना रहेगा। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।


बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला स्तर के पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page