ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल मुख्यालय अर्की स्थित इंडेन गैस एजेंसी की प्रभारी बीमा देवी ने सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 15 अगस्त 2026 से पहले अपना आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा करवा लें। उन्होंने कहा कि समय रहते सत्यापन नहीं करवाने पर उपभोक्ताओं को भविष्य में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बीमा देवी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का आधार आधारित सत्यापन 15 अगस्त 2026 तक पूरा नहीं होगा, उन्हें इसके बाद गैस सिलेंडर की भराई घरेलू दरों के स्थान पर व्यावसायिक दरों पर मिल सकती है। इसलिए सभी उपभोक्ता निर्धारित तिथि से पहले आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें।
उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों में गैस एजेंसी पर अत्यधिक भीड़ होने की संभावना रहती है, जिससे उपभोक्ताओं को लंबी प्रतीक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय अभी से आधार आधारित सत्यापन करवा लेना अधिक सुविधाजनक रहेगा।

बीमा देवी ने सभी गैस उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्र गैस एजेंसी पहुंचकर अपना आधार आधारित सत्यापन पूरा कर लें, ताकि उन्हें घरेलू गैस की सुविधा पूर्ववत मिलती रहे और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सभी पात्र उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक उपभोक्ता समय रहते इसका लाभ अवश्य उठाएं।





