शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला बेरोजगार कला अध्यापक संघ, 1200 रिक्त पद जल्द भरने का मिला भरोसा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- बेरोजगार कला अध्यापक  संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश मुख्य सलाहकार सुखराम के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय शिमला में मिला ।

एक प्रैस बयान के माध्यम से जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव विजय चौहान ने बताया कि संगठन द्वारा मिडिल स्कूलों में कलाध्यापक भरने के लिए लगाई गई 100 बच्चों की शर्त को हटाने की मांग की गई । शिक्षा मंत्री ने इस विषय को कैबिनेट में ले जाकर इस कंडीशन को समाप्त करने का आश्वासन दिया ।

वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे 1200 कला अध्यापकों की पदों को भरने के लिए भी संगठन ने शिक्षा मंत्री अनुरोध किया । शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया जल्द ही बैचवाइज व कमीशन के आधार पर इन पदों को भरा जाएगा । इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में घनश्याम शर्मा कोषाध्यक्ष जिला मंडी, शिवलाल ,राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page