जखौली के कर्मचंद शर्मा बने खंड विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की पदोन्नति अधिसूचना

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल की देवरा पंचायत के गांव जखौली निवासी कर्मचंद शर्मा अब खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। कर्मचंद शर्मा समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी (एसईबीपीओ) पद से पद्दोन्नत होकर बीडीओ बने है। जिसकी अधिसूचना ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा की गई है।


गौरतलब है कि कर्मचंद शर्मा का जन्म वर्ष 1969 को जखौली गांव में हुआ। इनके पिता जियालाल शर्मा महालेखाकार विभाग शिमला से सेवानिवृत्त हुए है। विकास खण्ड कुनिहार में कर्मचंद शर्मा ने जनवरी 1991 में बतौर ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी के रूप में पदभार संभाला था। कर्मचंद ने अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त अध्ययन अवकाश अवधि 2009 से 2012 तक एलएलबी की भी पढ़ाई की है।

इसके उपरांत यह जनवरी 2013 से अभी तक एसईबीपीओ के पद पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने ब्लॉक रोहड़ू व कुनिहार में अपनी सेवाएं दी है। ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा इन्हें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया है।
कर्मचंद शर्मा के बीडीओ बनने पर इन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page