मॉडल करियर सेंटर सोलन में 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, 70 पदों पर होगी भर्ती

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : जिला रोजगार कार्यालय सोलन के अंतर्गत मॉडल करियर सेंटर, जटोली में 31 जुलाई को 70 रिक्त पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 50 पद तथा तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और टीम लीडर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके बाद वे विभागीय ई.ई.एम.आई.एस. पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल के माध्यम से संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय, जटोली (सोलन) पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page