नंबरदारों ने नशे के बढ़ते प्रकोप पर जताई चिंता, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- जिला नंबरदार यूनियन सोलन की बैठक शनिवार को प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नंबरदारों ने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रकोप पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे समाज और विशेषकर युवाओं के लिए गंभीर खतरा बताया।

बैठक के बाद तहसीलदार अर्की को सौंपे गए ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है तथा इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। नंबरदारों ने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। यूनियन ने यह भी आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके और उन्हें इस बुराई से दूर रखा जा सके।

बैठक में नंबरदारों को सरकार द्वारा संचालित “राजस्व रक्षक योजना” तथा लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न जनसेवाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में नागरिकों को अनेक सरकारी सेवाएं लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से घर के निकट ही उपलब्ध हो रही हैं, जिनका आमजन अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बैठक में मौजूद नंबरदारों ने कहा कि प्रशासन, पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही नशे जैसी गंभीर समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने उपायुक्त से ज्ञापन पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page