पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने एसपी सोलन का किया सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा जारी रखने का किया आग्रह

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, जिला सोलन की कार्यकारिणी एवं करीब 40 सदस्यों ने शनिवार को संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सोलन एस.डी. वर्मा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से पुलिस अधीक्षक को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।


बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पुलिस पेंशनरों के कल्याण एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूर्व पुलिस अधीक्षकों ने सदैव एसोसिएशन के साथ मधुर संबंध बनाए रखे तथा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को पूरा सम्मान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पेंशनरों के निधन पर विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करने की परंपरा वर्षों से निभाई जाती रही है।


एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक एस.डी. वर्मा से आग्रह किया कि भविष्य में भी इस सम्मानजनक परंपरा को निरंतर जारी रखा जाए, ताकि पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना बनी रहे।


इस अवसर पर एसोसिएशन की प्रधान पुष्पा सूद, कार्यकारी प्रधान नेकी राम, दीप राम ठाकुर, नगेन्द्र ठाकुर, प्रेम कंवर, वेद ठाकुर, बीना देवी, सीता राम, जीतराम भारद्वाज, जीत सिंह, पतराम, संत राम चंदेल, जगदीश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने दी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page