राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अंग्रेज़ी विभाग की साहित्यिक सभा ‘लिट कनेक्ट’ की नई कार्यकारिणी गठित।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के अंग्रेज़ी विभाग की साहित्यिक सभा ‘लिट कनेक्ट’ की नई कार्यकारिणी का गठन शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ विभाग ने आगामी सत्र की साहित्यिक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की।


नई कार्यकारिणी में हिमांशी को उपाध्यक्ष, महिमा को सचिव, मनप्रीत को सह-सचिव, गीतांजलि को मीडिया प्रभारी तथा पल्लवी एवं मनीषा को सदस्य मनोनीत किया गया।
अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना डोगरा ने बताया कि साहित्यिक सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है।


उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरे उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग की साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page