राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में मनाया गया नशा मुक्त अभियान दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में गुरुवार को नशा मुक्त अभियान दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा उन्मूलन से जुड़े संदेशों को अपनी रचनाओं और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान की संकल्प शपथ भी दिलाई गई।

विद्यालय के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक नरेन्द्र कुमार तथा सीएचटी रामचंद चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page