ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन मंज्याट (अर्की) के बीएड प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने अपने शैक्षिक एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष विद्यालय गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार का शैक्षिक भ्रमण किया।

इस भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु अध्यापकों को विशेष शिक्षा की रणनीतियों तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षण संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशन लाल शर्मा द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को समावेशी शिक्षा, विशेष बच्चों के शिक्षण की विधियों, कक्षा प्रबंधन तथा विविध शिक्षार्थियों के साथ कार्य करते समय धैर्य एवं संवेदनशीलता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न विशेष शिक्षा रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अध्यापकों ने विशेष बच्चों के साथ संवाद किया, कक्षा गतिविधियों का अवलोकन किया तथा संस्थान में अपनाई जा रही विशेष शिक्षा पद्धतियों से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा डॉ. कुसुम गुप्ता भी उपस्थित रहीं।




