राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दानोघाट के पार्थ ठाकुर ने जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दानोघाट के सेरी गांव के होनहार खिलाड़ी पार्थ ठाकुर ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पार्थ ठाकुर ने “लास्ट फेथ वंश मनाली” कराटे प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।


पार्थ ठाकुर, समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी समाजसेवी नरेश कुमार ठाकुर के पुत्र हैं। नरेश ठाकुर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। पार्थ वर्तमान में शिमला स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र हैं।


प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


पार्थ के पिता नरेश ठाकुर ने कहा कि उनके बेटे की इस सफलता के पीछे उनके कोच अजय ठाकुर का विशेष योगदान रहा है। कोच के मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण के दम पर पार्थ ने यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, स्कूल प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने पार्थ ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page