11 अप्रैल को अर्की दौरे पर रहेंगे विधायक संजय अवस्थी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज,अर्की। विधायक संजय अवस्थी 11 अप्रैल 2026 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संजय अवस्थी प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत कोटलू के सेरा में सेरा-कनोह एम्बुलेंस मार्ग तथा सेरा से कायरटु-नेवाड़ी संपर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत वे 12:10 बजे ग्राम पंचायत कोटलू के समाना में समाना पाज्जा से कलद्वार एम्बुलेंस मार्ग का शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद विधायक समाना में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page