अर्की में विद्युत सेवानिवृत्त कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न, राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत सेवानिवृत्त कल्याण संघ की मासिक बैठक 09 अप्रैल 2026 को होटल हरिशरणम अर्की में संघ के प्रधान हेमद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


बैठक में राजेंद्र पाल, रामलाल शर्मा, हुक्म सिंह ठाकुर, चंद्रमणी, पद्मनाभ, गोदावरी, गौरी राम, सुरेश कंवर, राम चंद शर्मा, गोपाल वर्मा सहित करीब 20 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में विशेष रूप से 05 मई 2026 को सोलन में आयोजित होने वाले राज्य विद्युत सेवानिवृत्तों के राज्यस्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अर्की सब यूनिट से 15 सदस्य इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिनमें से अधिकांश ने स्वेच्छा से अपने नाम दर्ज करवाए।


इसके अलावा बैठक में जुलाई 2026 में वर्तमान कार्यकारिणी का दो वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर नियम व शर्तें भी निर्धारित की गईं।
अंत में यह निर्णय लिया गया कि जो सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो सके और 05 मई 2026 के राज्यस्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे 30 अप्रैल 2026 से पूर्व दिए गए संपर्क नंबरों पर अपनी सहमति दर्ज करवा सकते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page