ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक वरिष्ठ नागरिक हॉल में आर.पी. जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंदर पाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर अपने विचार रखे। इंदर पाल शर्मा ने प्रदेश स्तर पर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया तथा भविष्य में भी एकजुट रहने का आह्वान किया।

भूप राम वर्मा ने शिमला में हुए राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर इकाई के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पेंशनरों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।





