कुनिहार पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी, विभिन्न श्रेणियों के अनुसार सीटें तय

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज : – जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन द्वारा पंचायत समिति कुनिहार के वार्डों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न वार्डों को सामान्य, महिला तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


इस रोस्टर के तहत कुछ वार्ड महिलाओं के लिए, जबकि कुछ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं शेष वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।
प्रशासन ने यह रोस्टर आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए जारी किया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार संचालित किया जा सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page