ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत जिला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड संख्या 1 दाड़ला अनारक्षित, वार्ड 2 सूरजपुर महिला, वार्ड 3 डुमैहार महिला, वार्ड 4 वाकना महिला, वार्ड 5 धंगील अनुसूचित जाति, वार्ड 6 डांगरी अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7 चेवा अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 8 धर्मपुर अनारक्षित, वार्ड 9 टकसाल अनारक्षित, वार्ड 10 दाड़वा अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 11 मंधाला अनारक्षित, वार्ड 12 खेड़ा अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड 13 रडयाली अनारक्षित, वार्ड 14 दभोटा अनारक्षित, वार्ड 15 लग अनुसूचित जाति तथा वार्ड 16 बवासनी व वार्ड 17 बगलैहड़ महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा जारी यह आरक्षण रोस्टर आगामी पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है, जिससे निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।





