पारनू की शिवांगी बरवाल ने भारतीय रेल में नर्सिंग अधीक्षक बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

दैनिक हिमाचल न्यूज
उपमंडल अर्की के दाड़लाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत पारनू के कोटलू गांव की शिवांगी बरवाल ने भारतीय रेल की नर्सिंग अधीक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उनकी नियुक्ति रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में हुई है और वह 23 फरवरी को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी।
शिवांगी रवीण बरवाल और तारा बरवाल की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दाड़लाघाट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से प्राप्त की। इसके बाद मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज अन्नाडेल से चार वर्षीय विज्ञान स्नातक (नर्सिंग) की डिग्री हासिल की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने बालाजी नर्सिंग अकादमी से एक वर्षीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।


अप्रैल 2025 में आयोजित भारतीय रेल भर्ती बोर्ड की नर्सिंग अधीक्षक परीक्षा का परिणाम जुलाई 2025 में घोषित हुआ, जिसमें शिवांगी ने सफलता प्राप्त की।
शिवांगी की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page