सनवारा टोल प्लाजा के पास 9 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

दैनिक हिमाचल न्यूज, सोलन
पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सनवारा टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने जांच के लिए एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान दानिश (25) निवासी विकास नगर, शिमला तथा जितेंद्र ठाकुर (25) निवासी ऐराहोम, कसुम्पटी, शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।


जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस थाना छोटा शिमला और न्यू शिमला में पहले से दो मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को 20 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोलन ने की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page