अर्की में श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- गुरु रविदास समाज सुधार सभा अर्की की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव बीआर अंबेडकर भवन, वार्ड नंबर-7 अर्की में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमृतसर से आए रागी जत्थों ने गुरुवाणी का मधुर गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


कार्यक्रम के दौरान सभा के सचिव सी.डी. पंवर ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु रविदास जी मध्यकाल के महान भारतीय संत, कवि और सतगुरु थे। उन्हें संत शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने रविदासिया पंथ की स्थापना की और उनके द्वारा रचित अनेक भजन सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी सम्मिलित हैं। गुरु रविदास महाराज ने समाज में व्याप्त जाति-पाति के भेदभाव का कड़ा विरोध किया और मानवता, समानता व आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।


प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में सभा के प्रधान संजीव वर्धन, उपप्रधान ताराचंद, सचिव सी.डी. पंवर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page