सोलो सॉन्ग में प्रियांशी ने दूसरा और क्लासिकल सॉन्ग में सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक पाठशाला चंदपुर और अंडर कॉम्प्लेक्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर के विद्यार्थियों ने 18 और 19 अक्टूबर को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं में स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नाटक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि क्लासिकल सॉन्ग में सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों से विद्यालय का गौरव बढ़ा है।

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


