केंद्रीय बजट 2026 जनकल्याणकारी व विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: परस राम ठाकुर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  भाजपा मंडल दाड़लाघाट के सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक परस राम ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।


परस राम ठाकुर ने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, सहकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम जनमानस को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और देश के समग्र विकास को गति देने वाला है।


इस अवसर पर सहयोगी टीम के पदम देव चंदेल, राकेश कंवर, प्रेम लाल चौहान और देवेंद्र कुमार ने भी बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page