जयनगर में पेंशनर स्थापना दिवस, मांगों पर सरकार की अनदेखी से रोष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- अर्की उपमंडल के अंतर्गत जयनगर में 17 दिसंबर को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन और पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में पेंशनर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन के अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर ने की।

कार्यक्रम में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश एवं पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के राज्य अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस आयोजन में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन की सभी इकाइयों अर्की, दाड़लाघाट, कुनिहार, रामशहर और जयनगर के अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच, हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत संघ जिला सोलन सहित विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों और शहरी निकायों के पेंशनर्स ने भी भाग लिया।

अपने संबोधन में इंद्र पाल शर्मा और बृजलाल ठाकुर ने पेंशनर स्थापना दिवस मनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेंशनर्स की लंबित मांगों को रखा। उन्होंने 28 नवंबर को धर्मशाला में 19 पेंशनर्स संगठनों द्वारा पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले किए गए विधानसभा घेराव और धरना प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी भी दी। बैठक के प्रारंभ में वर्ष भर में दिवंगत हुए पेंशनर्स की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत 80 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्ज हरिदास (82), रति राम मेट (83) और लेख राम (85) को सम्मानित किया गया। वहीं संगठन में आठ नए सदस्यों नंद लाल पाल, लक्ष्मी ठाकुर, राम दत्तू, संत राम, मस्त राम, अनंत राम, बलदेव सिंह और प्रताप ठाकुर को शामिल कर उनका स्वागत किया गया।

बैठक में सरकार द्वारा पेंशनर्स की मांगों पर विचार के लिए जेसीसी बैठक न बुलाए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राज्य कार्यकारिणी से आगामी कार्यवाही के लिए ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद शर्मा, महामंत्री धनी राम चौहान, संगठन मंत्री नंद लाल शर्मा, मुख्य सलाहकार शंकर लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष हरदेव ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अर्की इकाई के अध्यक्ष देवी रूप अत्री, महामंत्री रति राम वर्मा; दरलाघाट इकाई के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री गोपाल ठाकुर; कुनिहार इकाई के अध्यक्ष आरपी जोशी, महामंत्री श्यामा नंद शांडिल; रामशहर इकाई के अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर, मुख्य संयोजक दाता राम शर्मा, महामंत्री प्रेम कुमार ठाकुर तथा जयनगर इकाई के अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर, महामंत्री हरदेव महाजन सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य और करीब 100 पेंशनर्स उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page