दाड़ला मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  भाजपा दाड़ला मंडल की संगठनात्मक बैठक आज अर्की विधानसभा क्षेत्र में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, जिला प्रभारी राज पाल, जिला सोलन सह प्रभारी वंदना योगी, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा तथा जिला सचिव संजय की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता मंडल पदाधिकारियों द्वारा की गई।

प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने बैठक में उपस्थित बूथ पालकों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए को “मेरा बूथ – सबसे मज़बूत” अभियान के तहत संगठन को बूथ स्तर पर मज़बूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति जमीनी कार्यकर्ताओं में होती है, इसलिए हर बूथ को सक्रिय और सशक्त बनाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा मंडल स्तर की योजनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा दाड़ला मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, मंडल कार्यसमिति सदस्य, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बूथ पालक उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page