विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली उर्फ़ दलीप राणा हुए भाजपा में शामिल।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली उर्फ़ दलीप राणा ने आज भारतीय जनता पार्टी का दमन थम लिया। भाजपा मुख्यालय में खली ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। गौर हो कि खली उर्फ़ दलीप राणा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नैनीधार के रहने वाले हैं। द ग्रेट खली एक पेशेवर पहलवान हैं यह हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों में कार्य कर चुके हैं। यह बिग बॉस के चौथे संस्करण उपविजेता थे।

उन्होंने कई बार अंडरटेकर और बिग शो जैसे पहलवानों को धूल चटाई है। द ग्रेट खली ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करके उनको अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा देश बचा होगा जहां मैंने रेसलिंग नहीं की हो। उन्होंने बताया कि पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता ,  लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है। मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है।

मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर भाजपा के साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हैं। गौर हो कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच द ग्रेट खली की एंट्री भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकती है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page