बलेरा स्कूल में एआई और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान।

डीपफेक और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए एआई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर अपराधों से बचाव पर व्याख्यान आयोजित किया गया। शिक्षाविद एवं समाजसेवी सुमन प्रजापति ने विद्यार्थियों को तकनीक के जिम्मेदार उपयोग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि एआई शिक्षा और कौशल विकास में उपयोगी है, लेकिन इसका प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने डीपफेक वीडियो, नकली आवाज से ठगी, फर्जी लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। साथ ही पासवर्ड और ओटीपी गोपनीय रखने तथा संदिग्ध संदेशों की सत्यता जांचने की सलाह दी।
इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य रजनीश कुमार, वोकेशनल ट्रेनर विपुल महाजन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page