कोटली स्कूल में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित, विद्यार्थियों को किया जागरूक।

आपदा से पहले, दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों की दी जानकारी।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज–  उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में आपदा प्रबंधन टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा से पहले, आपदा के दौरान तथा आपदा के बाद बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन टीम के मुख्य सदस्य महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में सतर्क रहने और सुरक्षित बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सावधानी और सूझबूझ से काम लेना जरूरी है।


इस कार्यक्रम में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला कोटली तथा राजकीय उच्च विद्यालय कोटली के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। विद्यालय की कार्यकारी मुख्याध्यापिका उषा कंवर ने आपदा प्रबंधन टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में टीजीटी आर्ट्स एवं आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रवीण राणा ने टीम का आभार व्यक्त किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page