ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय जनता पार्टी दाड़ला मंडल की सेवड़ा चंडी इकाई द्वारा रविवार को वरिष्ठ कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन की रीढ़ कहे जाने वाले उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को समर्पित रहा जिन्होंने वर्षों से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चंडी इकाई के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की संकल्पना पर आधारित संगठन है। संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर करती है।

डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर मंडल यूनिट को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी का विकास वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सेवा और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रहें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सोलन जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद राम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र ठाकुर, ओपी गांधी, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, रीना भारद्वाज, राकेश गौतम, पुरुषोत्तम, भीम, यशपाल, महेंद्र कुमार ठाकुर, केशव राम, प्रेम कंवर, मदन शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पूरी, अर्की युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश शर्मा, मदन ठाकुर, जय नंद शर्मा, हेमराज ठाकुर (विक्की), कृष्ण चंद, चंडी पंचायत प्रधान नोख राम, विनोद शर्मा, नरेंद्र हांडा, सोनी, धर्म पाल, राम कृष्ण, पूर्व प्रधान मदन ठाकुर, संत राम सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान उत्साह और आदरपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और संगठित होकर जनता के कल्याण व संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प को दोहराया गया।

यह आयोजन न केवल भाजपा संगठन की एकजुटता का प्रतीक बना बल्कि युवा कार्यकर्ताओं को भी वरिष्ठों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान किया।




