ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- नगर पंचायत अर्की और नगर पंचायत कुनिहार की सर्व साधारण जनता को सूचित किया गया है कि निकट भविष्य में नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। इस चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारूप मतदाता सूची तैयार की गई है।

नगर पंचायत अर्की के नागरिकों के लिए यह प्रारूप मतदाता सूची नगर पंचायत अर्की कार्यालय में उपलब्ध है।

वहीं नगर पंचायत कुनिहार के नागरिक अपने नाम की पुष्टि नगर पंचायत कुनिहार कार्यालय में कर सकते हैं। यह सूची 26 सितम्बर 2025 तक सभी हितधारकों के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।

उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) अर्की, निशांत तोमर ने बताया कि सभी नागरिक सुनिश्चित करें कि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची एवं संबंधित मतदान केंद्र की सूची में शामिल है। यदि किसी कारणवश नाम छूट गया है, तो संबंधित व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में नगर पंचायत कार्यालय पहुँचकर दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

