ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में 6 अगस्त, बुधवार से सोलन से तत्तापानी के बीच एक नई निजी बस सेवा DR Express द्वारा शुरू की जा रही है। यह बस कुनिहार, अर्की, धामी, मंढोड़घाट, सुन्नी जैसे महत्वपूर्ण और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए दोनों ओर की यात्राओं को सुगम बनाएगी।

इस सेवा से न केवल दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि इन क्षेत्रों में आने-जाने वाले पर्यटक, व्यापारी और आम नागरिकों को भी काफी सहूलियत होगी। यह बस रोजाना तय समय पर चलेगी।

🔰 अनुमानित समय सारणी (Solan to Tattapani):

- सोलन: प्रस्थान – सुबह 7:47 बजे
- कुनिहार: आगमन – 10:05 बजे
- अर्की: आगमन – 11:15 बजे
- धामी: आगमन – 12:15 बजे
- मंढोड़घाट: आगमन – 1:15 बजे
- तत्तापानी: आगमन – 2:20 बजे
🔰 अनुमानित समय सारणी (Tattapani to Solan):
- तत्तापानी: प्रस्थान – 3:00 बजे
- सुन्नी: आगमन – 3:20 बजे
- मंढोड़घाट: आगमन – 4:00 बजे
- धामी: आगमन – 5:00 बजे
- अर्की: आगमन – 5:45 बजे
- कुनिहार: आगमन – 6:45 बजे | प्रस्थान – 6:50 बजे
- सुबाथू: आगमन – 7:40 बजे
- सोलन: आगमन – रात 8:40 बजे
इस नई बस सेवा के माध्यम से अब इन क्षेत्रों में यातायात और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु और सुविधाजनक हो सकेगा। विशेषकर वे लोग जो दैनिक कार्यों, धार्मिक स्थलों या पर्यटन के लिए यात्रा करते हैं, उनके लिए यह सेवा अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक यात्री मोबाइल नंबर 82191-53966 पर संपर्क कर सकते हैं।





