धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु, अर्की विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर : धनीराम तनवर।।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार क्षेत्र से दो बसों में करीब 80 श्रद्धालु आज कुरुक्षेत्र, वृंदावन और हरिद्वार की पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा अर्की विकास समिति के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। इस पुनीत कार्य के प्रेरणास्त्रोत  राजेंद्र ठाकुर हैं, जो पूर्व में करीब 20 वर्षों तक कुनिहार क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान रहे हैं। उन्होंने दो-तीन वर्ष पूर्व भी हजारों बुजुर्गों और महिलाओं को मुफ्त हरिद्वार यात्रा करवाई थी।

धनीराम तनवर ने बताया कि इस बार की यात्रा में भी सभी यात्रियों के लिए आने-जाने की सुविधा के साथ भोजन आदि की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा पूर्ण रूप से धार्मिक भावना से प्रेरित है और इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में गोपाल पंवर, दीप राम ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, बलबीर चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, प्रेम राज, जगदीश ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, धर्म सिंह, बाबूराम तनवर, देवी राम, संतराम, सनी राघव, ओम प्रकाश ठाकुर, भागमल तंवर, हेमराज सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल हैं।

धनीराम तनवर ने पूरे कुनिहार क्षेत्र की ओर से राजेंद्र ठाकुर को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्य समाज को नई दिशा देते हैं और ईश्वर ऐसे सेवा भाव को अवश्य फलित करता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page