भूमती के सोयली गांव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर 500 पौधे रोपे गए

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज — उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के सोयली गांव में देवधार ग्राम सुधार समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रही। इस मौके पर प्लासटा-1 क्षेत्र में करीब 500 पौधे लगाए गए, जिनमें आंवला, दाड़ू, टीक, शीशम और जामुन जैसे पौधे शामिल थे।


कार्यक्रम में ग्राम सुधार समिति, महिला मंडल और युवक मंडल सोयली व पंचायत के सोयली वार्ड सदस्य मुकेश कुमार ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। समिति प्रधान विजय कुमार, ओमप्रकाश, धनी राम, अशोक, नरोत्तम, संजय, मुकेश, गगन, पंकज और अजय मौजूद रहे। वहीं महिला मंडल की ओर से प्रधान उमा देवी, रेखा देवी, विमला देवी, प्रेमदेई, लता देवी रनोट, भारती, रामप्यारी, लता देवी, उमा देवी गर्ग और प्रेमदेई गर्ग ने भाग लिया। युवक मंडल से प्रधान अनिल, लक्की, जतिन, अमन, अक्षित, पियूष, रोहित, जितेंद्र, जय किशन, हर्ष और भूपेंद्र ने सहयोग दिया।


इस अभियान को सफल बनाने में वन विभाग का विशेष सहयोग रहा। रेंज ऑफिस अर्की से रेंज ऑफिसर किशोरी शर्मा, वन रक्षक भूपेंद्र कुमार और सरोन बिट सरोग नाला नर्सरी के माली रामेश्वर ने पौधों की उपलब्धता और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित किया।


कार्यक्रम में स्थानीय गांव की 105 वर्षीय बुजुर्ग सुहारु देवी ने भी पौधारोपण की इच्छा जताई। हालांकि अस्वस्थता के कारण वे पौधा नहीं लगा सकीं, लेकिन उनकी भावना ने सभी को प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page