अर्की में भाजपा मंडल की कार्यशाला सम्पन्न, ‘संकल्प से सिद्धि’ विषय पर हुई चर्चा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भाजपा अर्की मंडल द्वारा शनिवार को मोदी सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्षों की उपलब्धियों को लेकर ‘संकल्प से सिद्धि की ओर’ विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

भाजपा अर्की मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में भाजपा सोलन के पूर्व जिला अध्यक्ष व नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर तथा पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे में मृत यात्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना, तथा कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, सहभागिता और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए गए और योजनाओं में भागीदारी का अवसर भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप के साथ रूप राम शर्मा, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, जयनंद शर्मा, सुरेश जोशी, अनूप चौहान, राकेश शर्मा,रमेश शर्मा, सुशील गांधी,भीमसिंह चौहान,सरस्वती, विनती मुकुल, भावना गुप्ता, के.सी. पंवर, नवीन गुप्ता, गोविंद राम वर्मा, बाबूराम, श्यामानंद, विजय ठाकुर, दयावंती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page