अर्की विधानसभा के 500 कार्यकर्ता सोलन में तिरंगा यात्रा में लेंगे भाग, भाजपा की विशेष बैठक में लिया गया निर्णय

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : भारतीय जनता पार्टी की अर्की विधानसभा क्षेत्र की एक विशेष बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें आगामी 2 जून को सोलन में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के अध्यक्षों, महामंत्रियों और प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सोलन में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव देष्टा, जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल और पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र से लगभग 500 कार्यकर्ता 2 जून को सोलन में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा दोपहर 2 बजे से आरंभ होगी।

बैठक की अध्यक्षता तीनों मंडलों के अध्यक्ष रीना भारद्वाज, राकेश ठाकुर और राजेश महाजन ने संयुक्त रूप से की। वहीं, मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम शर्मा, नरेश ठाकुर, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, हीरा पाल, उर्मिल शर्मा, दलीप पाल, रामचंद्र पाल, प्रभा भारद्वाज, सावित्री कश्यप, हंसराज भाटिया, अनूप चौहान, राकेश कुमार, सरस्वती, बंदना गुप्ता, विनती मुकल, के.सी. पंवर और विजय ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने तय किया कि सोलन में तिरंगा यात्रा में अर्की विधानसभा से ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और पार्टी की एकता व राष्ट्रभक्ति का संदेश पूरे जोश और उत्साह के साथ दिया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page