
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,शिक्षा विभाग में 28 वर्षों की सेवाएं देने के बाद प्रयोगशाला सहायक बलदेव राज पंवर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर दाड़लाघाट विद्यालय की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा आयोजित समारोह पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ओर विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान दीपक गजपति ने बलदेव राज पंवर के कार्यों की सराहना की और टोपी ओर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के सभी कर्मचारियों ने बलदेव राज पंवर के लंबे सेवाकाल के दौरान उनके योगदान की प्रशंसा की। प्रयोगशाला सहायक एवं उप तहसील दाड़लाघाट के अंर्तगत बूथ संख्या 50/31 में कार्यरत बूथ स्तरीय अधिकारी बलदेव राज पंवर ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और भविष्य में भी विद्यालय के साथ जुड़े रहने का आश्वासन दिया।

बलदेव राज के बड़े भाई सेवानिवृत्त पशुपालन सहायक संतराम पंवर ने विद्यालय परिवार का आभार जताया। समारोह में वेदप्रकाश शुक्ला,जगदीश ठाकुर,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपक गजपति,समाजसेवी संतराम पंवर,मनीष पंवर,बलदेव शर्मा,विजय चंदेल,अश्वनी,बृजलाल,सुरेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






