दाड़लाघाट में 9 देवताओं की 25वीं जात्रा का दी बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा ने किया आयोजन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,दी बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट ने अपने वार्षिक समारोह में 9 देवताओं की 25 वीं जात्रा का आयोजन किया। जात्रा में विधायक अर्की संजय अवस्थी और यूनिट हेड अंबुजा राजेंद्र कुर्मी,मनोज कौशल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 9 देव पालकियों ने शिरकत की। देव मिलन के भव्य आयोजन में समस्त क्षेत्रों से पधारे देवताओं के चरणों मे लोगों ने शीश नवाया। देव पालकियों में बाड़ूबाड़ा दाड़लाघाट,देव मंढोड ड़वारु,देव शाठक,देव मंढोड मांगू,देव संघोई,देव कोलका,देवता हरसंग बड़ोग,देव कश्लोग व माता भीमा काली करसोग उपस्थित रहे।

सैकड़ों लोगों ने देवताओं का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की पहली शाम को समस्त देवता गण पहुंच जाते हैं। दूसरे दिन देव पूजा के साथ देवताओं का रोमांचक नृत्य श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। लोग बड़ी संख्या में पधारकर देवार्चन करते हैं। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। वहीं सभा प्रधान जगदीश ठाकुर,सोसाइटी के समस्त सदस्यों ने दोपहर बाद देवताओ की पूजा अर्चना की। एक बजे तक देवताओं की परम्परागत जात्राएं हुई। इसके बाद विधायक अर्की संजय अवस्थी ने यहां पहुंचने पर 10 देवताओं का आशीर्वाद लिया। इससे पहले बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर ने विधायक अर्की का स्वागत किया और ट्रांसपोर्ट आपरेटरों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

विधायक अर्की संजय अवस्थी ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के प्रतीक है उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों की देवी देवताओं पर बड़ी आस्था है इन्ही के आशीर्वाद से हम सब का कल्याण है। बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर व उपप्रधान ऋषि राज गांधी ने बताया कि ये कार्यक्रम समस्त ट्रांसपोर्टरों के सहयोग से कई वर्षो से लगातार होता चला आ रहा है। इससे पहले हिमाचली संगीत के कलाकार विशेष रूप से हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल व रंजना रघुवंशी,इंदु शांडिल,सुरेश सोहिल,गोलू कश्यप ओर एंकर पूजा शर्मा ने उपस्थित जन समूह का भरपूर मनोरंजन किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page