
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय खोलने की मांग को लेकर हिमाचल संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ मस्त राम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दाड़लाघाट के अंतर्गत बहुत बड़ा क्षेत्र आता है,जिसमें मांगल क्षेत्र लगभग 40 किलोमीटर दूर है और लोगों को खंड स्तरीय कार्य करवाने के लिए कुनिहार जाना पड़ता है,जो यहां से लगभग 60-70 किलोमीटर दूर है।

इस समस्या को देखते हुए डॉ मस्त राम शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दाड़लाघाट में खंड विकास अधिकारी का कार्यालय खोला जाए। उन्होंने बताया कि दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत लगभग 56 पंचायतें हैं,जिनमें से लगभग 22 से 28 पंचायत तक के लोगों को अपना कार्य करवाने के लिए समय मिलेगा और स्थानीय लोग इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने आगे बताया कि दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय खोलने से स्थानीय लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए कुनिहार जाने की आवश्यकता नहीं होगी।


इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी और उन्हें अपने कार्य करवाने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मांग पर अपना विश्वास प्रकट किया और भविष्य में इस ओर कार्य करने के लिए प्रयास करने हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सरकार स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय खोलने की मांग पर विचार किया जाएगा।






