ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दाड़लाघाट मंडल की एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक झरना दाड़ला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव मुनीश चौहान और भाजपा सोलन जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत भाजपा के मूलभूत सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ हुई।

मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और संगठन में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से फैलाएं और जनता के बीच भाजपा की नीतियों को लेकर जाएं। भाजपा प्रदेश सचिव मुनीश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और विकास को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करें। जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कैडर-बेस्ड पार्टी है,जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की सलाह दी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी गहन चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने,अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने और जनता के बीच भाजपा की नीतियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में सामाजिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने पर भी सहमति बनी।

तय किया गया कि भाजपा कार्यकर्ता नियमित रूप से जनता से संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष कला ठाकुर,जगदीश्वर शुक्ला,जगदीश ठाकुर,संत राम कौंडल,महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर,भीम शर्मा,कोषाध्यक्ष धनी राम,सचिव हीरा कौशल,भुवनेश्वरी शर्मा,उर्मिला देवी,पुष्पा देवी,महेंद्र ठाकुर,मीडिया प्रभारी जय देव शर्मा,प्रवक्ता सुनील कुमार,कार्यालय सचिव ओम प्रकाश शर्मा,आईटी सह संयोजक मनोज गौतम,सोशल मीडिया संयोजक केशव राम,सह सयोंजक मदन शर्मा,कार्यकारणी सदस्य बृज लाल,दीतू राम,मनसा राम,सागर शर्मा,कृष्ण चंद भट्टी,लेख राम चंदेल,विमला देवी,जगदीश गर्ग,नागेंद्र,श्याम लाल,नीलम वर्मा,कमलेश,नरोत्तम,लीला देवी,शीला कंवर,कृष्ण शर्मा,मेहर चंद,राम दास,आशा ठाकुर,रितु वर्मा,सुमन लता,हेत राम,स्वरूप गर्ग,परस राम,चंद्र प्रकाश,सुनीता देवी,स्थाई आमंत्रित सदस्य ओम प्रकाश गौतम,ओम प्रकाश गांधी,विशेष आमंत्रित सदस्य बालक राम शर्मा,कृष्ण चंद शर्मा,रमेश ठाकुर,भगत राम ठाकुर,गोपाल दास,जीत राम,राजेश पूरी,दिवाकर सेन,भीम सिंह चौहान व नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया,जिससे संगठन के भीतर समन्वय और सामंजस्य को और अधिक मजबूत किया जा सके।




