ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोलन मंडल अध्यक्ष द्वारा अर्की की होनहार बेटी ईशा ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महिलाओं की भूमिका और उनके समाज में योगदान पर प्रकाश डाला। मंच पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

ईशा ठाकुर ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया।



