भाजपा अर्की मंडल की कार्यकारिणी में हरीश शर्मा को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की कार्यकारिणी में हरीश शर्मा को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर हरीश शर्मा ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

उन्होंने भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थ, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज सहित सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया।

हरीश शर्मा ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे भाजयुमो अर्की में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page