अर्की की इशा ठाकुर नेशनल यूथ फेस्टिवल में हिमाचल का किया प्रतिनिधित्व, मंत्रियों संग साझा किए विचार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- इस वर्ष नेशनल यूथ फेस्टिवल के यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया गया, जो राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। गर्व की बात है कि इस आयोजन में अर्की क्षेत्र की होनहार छात्रा इशा ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

इशा ठाकुर ने “विकसित भारत चलेंगे” विषय के अंतर्गत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल अर्की बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम के दौरान इशा ठाकुर और अन्य बच्चों को केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, इंदू गोस्वामी सहित अन्य मंत्रियों के साथ रात्रि भोज और विचार साझा करने का मौका मिला। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए, सुझाव प्राप्त किए और अपने विचार प्रस्तुत किए। यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा।

इशा ठाकुर की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page