लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन का अल्ट्राटेक सीमेंट के खिलाफ धरना प्रदर्शन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा ने लाल झंडे के बैनर तले सोमवार से अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स कंपनी के खिलाफ पिछले 2 वर्षों से लंबित पड़ी अपनी मांगों को लेकर 5 दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन यूनियन ने कंपनी गेट के बाहर शुरू किया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम एवं जिला सोलन अध्यक्ष मोहित वर्मा ने अपना संबोधन मजदूरों के बीच रखा।

राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने अपने संबोधन में सरकार की जो मजदूर विरोधी नीतियों जिन नीतियों के चलते आज मजदूर की हालत खराब होती जा रही है,उन सभी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने हर एक नीति का जिक्र किया जो मजदूरों के विरुद्ध सरकार बना रही है। जिसमें श्रम कानून को खत्म करके कर 4 श्रम संहिताओं में बदलकर मजदूरों के अधिकारों को खत्म करना,पूरे देश में ठेका प्रथा को पुरजोर तरीके से लागू किया जा रहा है,यूनियन बनाने के अधिकारों को खत्म करना आदि नीतियों का विरोध किया और इन सबके खिलाफ सिर्फ सीटू ही लड़ाई लड़ रही है। अल्ट्राटेक में भी पिछले दो वर्षों से लगातार मांग पत्र पर लगातार वार्ता चल रही है और यह वार्ता लगातार चीफ लेबर कमिश्नर के पास चली है लेकिन कंपनी का मांग पत्र को लेकर कोई सकारात्मक रवैया नहीं है,इसलिए यूनियन को यह फैसला लेना पड़ा।अगर इसके बाद भी कंपनी नहीं मानती तो कंपनियां अन्य ट्रेड यूनियन गतिविधियां करने से पीछे नहीं हटेगी। प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष गणपत राम,सचिव बलवीर,तिलक राज,संजय पंवर,बृजलाल,बालक राम,पवन,कमल,तसवर,राजपाल,होम बहादुर,प्रगत सिंह ओर कार्यकारिणी के सदस्यों सहित सैकड़ो मजदूरों ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page