अर्की मंडल भाजपा की मासिक बैठक 6 अक्तूबर को, सदस्यता अभियान पर होगा फोकस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की मंडल भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आगामी 6 अक्तूबर 2024 को प्रातः 11 बजे पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस, अर्की में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी ग्राम केंद्र अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सदस्यता अभियान के तहत दी गई कॉपियां भरकर बैठक में जमा करवाएं और अपने-अपने बूथों पर नए सदस्य जोड़ने का कार्य भी करें। बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल की उपस्थिति रहेगी।

इस बैठक का उद्देश्य पार्टी की गतिविधियों और सदस्यता अभियान की प्रगति पर चर्चा करना है। सभी कार्यकर्ताओं से इसमें पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page