![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240924-wa00221365169194573429312-1024x768.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,दाड़लाघाट की आर्या कंवर ने हिमाचल डांस चैंपियनशिप सोलन में आयोजित डांस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के नामी 400 प्रतिभागियों का चयन होने के बाद फाइनल प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने शिरकत की और नृत्य के जलवे बिखेरे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd18744952611893933250.jpg)
आर्या कंवर को मुख्य अतिथि कर्नल संजय शांडिल ने प्रमाण पत्र,ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया। आर्या कंवर नृत्य में हिमाचल प्रदेश में अपनी प्रतिभा बिखेर चुकी हैं। आर्या कंवर पिछले वर्ष भी हिमाचल में शो हिमालयन गॉट टैलेंट में फर्स्ट रनर अप रही हैं। 11 वर्षीय आर्या कंवर डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन स्कूल दाड़लाघाट में छठी कक्षा की छात्रा है। आर्या डांस एकेडमी डांस अपॉन ए ड्रीम डांस एकेडमी दाड़लाघाट में दो वर्षों से नृत्य सीख रही है।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240819-wa00335010812001060071896.jpg)
आर्या कंवर का कहना है कि आजकल के बच्चे जो मोबाइल या नशे जैसी बुरी आदतों की ओर जा रहे हैं उनके लिए वो प्रेरणा बनाना चाहती है ताकि उसे देख कर लोग कुछ सीख सकें।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240712-wa00607054700214531017332.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240712-wa00585966150125534156167.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240712-wa00597428230946343080723.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)