ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,पंचायत मांगू के आदर्श महिला मंडल मांगू की महिलाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। गांव की महिला मंडल प्रधान प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न तरह के 50 पौधे रोपे।
प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने पर्यावरण को संरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि केवल पेड़ लगाना ही लक्ष्य नहीं है बल्कि पेड़ों की देखभाल कर उनको बड़ा होता देखना उनका प्रमुख सपना है। प्रेमलता ठाकुर ने महिलाओं को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर प्रधान प्रेम लता ठाकुर,उपप्रधान जय देव,सचिव मंजू,कांता शर्मा,बिमला ठाकुर,कमलेश भट्टी,सुनीता भट्टी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।