संजीव गुप्ता बने अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव,मिली बड़ी जिम्मेदारी

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,दाड़लाघाट निवासी संजीव गुप्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब,हरियाणा और जम्मू कश्मीर सहित तीन राज्यों का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसकी सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह विशान द्वारा हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र में की गई है। ब्रिगेड के दिल्ली कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव की सहमति से संजीव गुप्ता की नियुक्ति की गई है।

उल्लेखनीय है कि संजीव गुप्ता कॉलेज स्तर से विश्वविद्यालय तक एन.एस.यू.आई. की विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहे तथा संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करने के अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया। एक समय में वह प्रदेश विश्वविद्यालय में एन.एस.यु.आई. के तत्कालीन राज्य अध्यक्ष अरुण शर्मा तथा महासचिव नासिर खान के साथी रहे। वह प्रदेश कांग्रेस पार्टी के इंटैलेक्चुअल सेल के स्टेट कनवीनर भी रहे। विलक्षण प्रतिभा के धनी संजीव गुप्ता स्कूल स्तर से ही विभिन्न सांस्कृतिक अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। वह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी माता पुष्पा गुप्ता वर्षों पहले से सक्रिय राजनीति में भाग लेती रही हैं जबकि उनके बड़े भाई अनिल गुप्ता वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के उपाध्यक्ष हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी द्वारा संजीव गुप्ता की राजनीतिक पृष्ठभूमि,पार्टी के प्रति उनकी निष्ठावान सेवाओं तथा वरिष्ठता को देखते हुए इतने बड़े एवं महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी इस नियुक्ति से दाड़लाघाट एवं अर्की क्षेत्र में खुशी की लहर है जिसके लिए खण्ड स्तर पर कांग्रेस पार्टी की विभिन्न इकाईयों ने निर्णय का स्वागत करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page