![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240812-wa00518729806579443897537-768x1024.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,विकास खंड कुनिहार के बागा करोग में युवक मंडल बागा ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पौधरोपण में बागा के दौहड़ जंगल में थीरा और दाडु के 50 पौधे लगाए गए। बागा युवक मंडल के नौजवानों ने आगामी प्रत्येक वर्ष में 100 पौधे वन महोत्सव के विशेष मौके और सावन महीने में रोपने का संकल्प लिया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd11352334348845525908.jpg)
युवाओ ने इलाका वासियों से आग्रह किया कि गर्मियों के दिनों में जंगलों में आग न लगाए,जाने अनजाने आग लग जाती है तो वन महोत्सव के विशेष अवसर पर अपने परिवार के नाम कम से कम 10 पौधों का पौधारोपण करे,ये आपका और आपके परिवार के लिए माफीनामा साबित हो सकता है। चौहान कृष्णा ने सभी युवक मंडल बागा के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि भारी बारिश में भी आपने पौधारोपण का दृढ़संकल्प लेकर इस नेक कार्य को पूरा किया। इस मौके पर चौहान कृष्णा,बलदेव चौहान,विकास ठाकुर,महेंद्र चौहान,प्रमोद ठाकुर,बिट्टू चौहान,हरीश ठाकुर,रमन सिंह,पंकज वर्मा और नन्हा बच्चा सार्थक मौजूद रहे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/screenshot_2024-07-02-08-10-52-50_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd11239583114971058910.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/dhncoverpager15808160545458158060.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/dainikhimachalnews-38225758589604481674.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240712-wa00602115720199501716686.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240712-wa00611081453273756824731.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)