झूठी गारंटियों से उब चुकी जनता, लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर देगी करारा जवाब : अजय भट्ट

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है,जिस की वजह से बीजेपी विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह बात रविवार को केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने डुमैहर पंचायत के डोलंग मैदान में आयोजित भाजपा मंडल अर्की के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राज ही राम राज्य है। मोदी ने पिछले दस वर्षों में भारत को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनाकर देश को एक अलग पहचान दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को जहां मुहतोड़ जवाब दिया वहीं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने सहित दो सौ कानूनों में बदलाव किया है। उन्होंने अयोध्या में राम मन्दिर बनाकर भारत को एकता के सूत्र में पिरोया है। अजय भट्ट ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में हुए घोटालों से देश खोखला हो गया था। इनके नेता भ्रष्ट व असभ्य है। वहीं उन्होंने सूक्खु सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में वह अपने करीबियों को सरकार व विभागों में एडजेस्ट करते रहे,वहीं सरकार के पास पैसा न होने का रोना रोते रहे है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में झूठी गारंटियों के जरिए सरकार बना पाए लेकिन धरातल में कुछ नहीं किया गया है। यह अभी तक 28 हज़ार करोड़ का ऋण ले चुकी है। भट्ट ने कहा कि लोग इसका जवाब हिमाचल से भाजपा की चारों की चारों लोकसभा सीटें जिताकर मोदी की झोली में डालेगी व मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगी ।


भाजपा राष्ट्रीय सचिव अल्का गुजर ने कहा कि देश के अंदर मोदी की लहर बरकार है। उनके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग प्रभावित है। मोदी सरकार ने लोगों को पानी,ईलाज,राशन,वैक्सीनेशन सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ मुफ्त में दिया है। अल्का ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पन्ना व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए टिप्स भी दिए। वहीं उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को जीताने का आह्वान भी किया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पॉल,पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,भाजपा मंडलाध्यक्ष अर्की राकेश ठाकुर,भाजयुमो अर्की अध्यक्ष मनोज ठाकुर,ज़िला परिषद सदस्या आशा परिहार,भाजपा महिला मोर्चा अर्की अध्यक्ष रीना भारद्वाज,पूर्व मंडलाध्यक्ष अर्की डीके उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पन्ना प्रमुख,बीएलए,बूथ अध्यक्ष,बूथ पालक और पार्टी नेता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page