ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत एसडीएम कार्यालय सभागार में डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फार इलेक्शन,डाईस वेब (डीआईएसई) सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में उपमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा ने की ।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240327-wa00394651780096791556466-1024x576.jpg)
कार्यशाला में डीआईएसई सॉफ्टवेयर के बारे में अधिकारियों कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यालय, अर्की के विभिन्न बैकों,प्रदेश सरकार के नॉन-ट्रेज़री विभागीय कार्यालयों के कर्मचारी शामिल रहे। डाईस वेब आधारित कम्प्यूटर एप्लीकेशन है जो कि निर्वाचन विभाग द्वारा ज़िला स्तर पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डाटा एकत्र करने में प्रयोग में लाया जा रहा है। तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा की ओर से कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वह लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा डीआईएसई सॉफ्टवेयर में निर्धारित अवधि में सावधानी से व त्रुटिरहित दर्ज करना सुनिश्चित करें। इस अवसर निर्वाचन कानूनगो कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa00315410976138211607525-1024x672.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/fb_img_17104954986257109203172185031765.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa0032146930195830488219.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa00286901191956380756285.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa00309205896488543328325.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240315-wa00295493656443641837524.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)