मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान : सतीश कश्यप

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट की ब्लॉक कांग्रेस अर्की ने सराहना की है। ब्लॉक कांग्रेस अर्की कमेटी के अध्यक्ष सतीश कश्यप व मीडिया प्रभारी रोशन ठाकुर ने वित वर्ष 2024-25 के पेश 5844 करोड़ रुपए के बजट की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को कुछ न कुछ दिया है।

मुख्यमंत्री ने सात नयी योजनाओं मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना,मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना,भेड़ बकरी पालक प्रोत्साहित योजना,आदि और तीन नवीन नीतियों की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने युवाओं,बुजुर्गों,महिलाओं, एकल नारी,किसानों,समाज के पिछड़े वर्गों,कर्मचारी वर्ग का विशेष ध्यान रखा है।मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज संस्थाओं तथा नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जिससे ये संस्थाएं सशक्त होगी। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 240 से 300 रूपये करने से मजदूर वर्ग की आय में बढ़ोतरी होगी तथा विधवाओं के बच्चों को मुफ्त शिक्षा की पढ़ाई से समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिलेगी। मीडिया प्रभारी रोशन ठाकुर ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि हर पंचायत से प्राकृतिक खेती से जुड़ें 10 किसानों का चयन अन्नदाताओं को प्रोत्साहित सम्मान दिया जाना किसानों की आय बढ़ाने के प्रति सुख की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सतीश कश्यप ने कहा कि पशुपालकों को पहली बार लोकल दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देना ऐतिहासिक कदम है। कश्यप ने कहा कि अर्की विधानसभा के लिए सार्वभौमिक विकास के लिए 2024-25 बजट में कुनिहार में अग्निशमन विभाग का केन्द्र खोलने की घोषणा से व्यापार तथा छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी तथा कुनिहार में स्थापित सब्जी मंडी के उन्नयन की घोषणा से पूरे अर्की के किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने दाडलाघाट में पशुपालकों के कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को आम बजट में घोषणा करने पर खुशी जताई। इस प्रशिक्षण केंद्र में बेरोजगार युवाओं को कृत्रिम गर्भाधान वैक्सिनेशन और पशुओं के प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश का पहला केन्द्र होगा। इन सभी घोषणा का ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने स्वागत किया औऱ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का समस्त ब्लाक कांग्रेस अर्की की तरफ से आभार व्यक्त किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page