हिमाचल युवा कांग्रेस ने किसानों के हित्त में उठाई आवाज।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-  हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने किसानों के खिलाफ हिंसक रवैये के लिए हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की आलोचना की है।


प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के समन्वयक सिरसा हरियाणा शशिकांत ने कहा है कि हरियाणा में किसानों के हित्तों को दरकिनार कर केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।
किसान हमारे देश का अन्नदाता है। उसकी मांगों पर गौर करके उन्हें लागू किया जाना चाहिए।
यह देश के लिए एक गंभीर परिस्थित है जिसमें किसानों के हित्तों को कुचला जा रहा है।
शशिकांत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया था लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया है।
उन्होनें केंद्र सरकार से किसानों पर अत्याचार करने के बजाय उनकी समस्याओं का सामाधान करने का आग्रह किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page